Daily Current Affairs 2026: भारत की पहली ‘रिंग मेट्रो’ से लेकर नेपाल के नए PM तक, पढ़ें आज के 8 बड़े सवाल और जवाब
The Khabar Times परीक्षा स्पेशल डेस्क। यदि आप RPSC, RSMSSB, REET, SSC या बैंक जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की नवीनतम घटनाएं आपके परीक्षा स्कोर को बढ़ा सकती हैं। daily-current-affairs-2026 हाल ही में रक्षा, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और डिजिटल शासन के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हुए हैं।
The Khabar Times पर पढ़िए आज के 8 सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर और उनकी आसान व्याख्या, जो आपकी परीक्षा की तैयारी को देंगे मजबूती:

Daily Current Affairs 2026 Question
1. भारत की पहली ‘रिंग मेट्रो’ की शुरुआत कहाँ हुई है?
- उत्तर: नई दिल्ली (दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन)।
- की-पॉइंट: दिल्ली मेट्रो के मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर के पूरा होने के साथ ही यह देश का पहला ‘रिंग मेट्रो’ नेटवर्क बन गया है, जो शहर के चारों तरफ कनेक्टिविटी को सुगम बनाएगा।
2. ‘से नो टू प्रॉक्सी सरपंच’ (Say No to Proxy Sarpanch) अभियान किसने शुरू किया है?
- उत्तर: केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय।
- की-पॉइंट: पंचायतों में चुनी गई महिला प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पतियों या पुरुषों द्वारा काम करने की ‘सरपंच-पति’ प्रथा को पूरी तरह खत्म करने के लिए यह राष्ट्रीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
3. नए क्रिमिनल कानूनों और ICJS 2.0 को लागू करने में किस राज्य ने देश में पहला स्थान हासिल किया है?
- उत्तर: उत्तराखंड।
- की-पॉइंट: इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS 2.0) और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के डिजिटल क्रियान्वयन में उत्तराखंड पुलिस ने 93.46 अंकों के साथ पूरे भारत में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
4. हाल ही में बालेंद्र शाह किस देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं?
- उत्तर: नेपाल।
- की-पॉइंट: 35 वर्षीय बालेंद्र शाह (बालेन शाह) नेपाल के राजनीतिक इतिहास में सबसे कम उम्र में देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए हैं।
5. ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए ‘प्रोजेक्ट गंगा’ किसने लॉन्च किया है?
- उत्तर: उत्तर प्रदेश सरकार (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)।
- की-पॉइंट: इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य राज्य के सुदूर गांवों और ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ना है।
6. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ ‘LAMITIYE-2026’ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया है?
- उत्तर: सेशेल्स (Seychelles)।
- की-पॉइंट: यह भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (SDF) के बीच आयोजित 11वां द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास था।
7. माँ-से-शिशु में HIV और सिफलिस संचरण को खत्म करने वाला पहला यूरोपीय संघ देश कौन सा बना है?
- उत्तर: डेनमार्क।
- No-one: स्वास्थ्य क्षेत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कड़े मानकों को पूरा करते हुए डेनमार्क ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
8. दूसरा ‘इंडियन बाइसन फेस्ट’ 2026 कहाँ आयोजित किया गया है?
- उत्तर: देबरीगढ़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, ओडिशा।
- की-पॉइंट: भारतीय गौर (Bison) के संरक्षण और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबलपुर के देबरीगढ़ अभयारण्य में इस महोत्सव का आयोजन किया गया।
परीक्षार्थियों के लिए क्विक टिप्स
इन सभी 8 प्रश्नों के मुख्य बिंदुओं (Key Points) को अपने डेली नोट्स में ज़रूर शामिल करें। यह जानकारी न केवल आपकी परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी है, बल्कि समसामयिकी के सामान्य ज्ञान को भी अपडेट रखती है। daily updates के लिए जुड़े रहें The Khabar Times के साथ!
यह भी पढ़े:- Today Current Affairs: इसरो का TRISHNA मिशन, समंदर में दुनिया का पहला एनर्जी आइलैंड और आज की 5 बड़ी खबरें



