खाटूश्यामजी मंदिर: 17 सितंबर को 19 घंटे बंद रहेंगे बाबा श्याम के पट, दर्शन करने से पहले नोट करें समय
द खबर टाइम्स (लोकल न्यूज़ डेस्क)। विश्व प्रसिद्ध खाटूधाम (खाटूश्यामजी) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप 16 या 17 सितंबर को बाबा श्याम के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो मंदिर के कपाट (पट) बंद रहने की समय-सारणी अवश्य नोट कर लें। 17 सितंबर को बाबा श्याम के पट लगातार 19 घंटे तक बंद रहेंगे।
क्यों बंद रहेंगे कपाट?
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, भाद्रपद अमावस्या पर विशेष स्नान के बाद बाबा श्याम का पारंपरिक तिलक एवं विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार की इस विशेष प्रक्रिया के चलते मंदिर के कपाट बंद रखे जाएंगे।

खाटूश्याम जी मंदिर कपाट की नई समय-सारणी (Timings Table)
| विवरण | समय एवं तिथि |
| पट मंगल (बंद होने का समय) | 16 सितंबर 2026, मंगलवार रात्रि 10:00 बजे |
| पट खुलने का समय | 17 सितंबर 2026, बुधवार शाम 05:00 बजे |
| कुल बंद रहने की अवधि | 19 धंटे |
मंदिर कमेटी की श्रद्धालुओं से अपील
श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर खुलने के समय को ध्यान में रखकर ही खाटूधाम पहुँचें। पट बंद रहने के दौरान मंदिर परिसर में दर्शन पूर्णतः वर्जित रहेंगे, इसलिए शाम 5 बजे के बाद ही दर्शन के लिए पहुँचें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।




2 Comments