जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक, 2026


प्रश्न – 14 से 16 सितम्बर, 2026 तक आयोजित जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे?
(a) श्री हरदीप सिंह पुरी
(b) श्री मनोहर लाल
(c) श्री प्रल्हाद जोशी
(d) श्री पीयूष गोयल
उत्तर – (b)
————————————————–
व्याख्यात्मक उत्तर
• 14 से 16 सितम्बर, 2026 तक अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
• इस बैठक की मेजबानी अमेरिका (G20 की अध्यक्षता के तहत) द्वारा की जा रही है।
• केन्द्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
• बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा की वहनीयता, अवसंरचना विकास और सुदृढ़ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं पर विचार-विमर्श करना है।
• यह मंत्रिस्तरीय बैठक तीन प्रमुख आधारों (Pillars) पर आयोजित की जाएगी:
1. “इनर्जी सिक्यूरिटी एंड एफोर्डएबल बेसलोड” (Energy Security and Affordable Baseload)
2. “परमिटिंग एंड रेग्यूलेटरी एफीशिएन्सी” (Permitting and Regulatory Efficiency)
3. “क्रिटिकल मिनरल्स एंड रेसिलिएन्ट सप्лай चेन” (Critical Minerals and Resilient Supply Chains)
• बैठक के दौरान श्री मनोहर लाल भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए भविष्य-तैयार ऊर्जा प्रणालियों के निर्माण के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे।
• वे अनुमति प्रक्रियाओं में सुधार, नियामक दक्षता और महत्वपूर्ण खनिजों के मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में भारत के अनुभवों को साझा करेंगे।
• भारत इस बैठक के माध्यम से व्यावहारिक, समावेशी और प्रौद्योगिकी-तटस्थ (technology-neutral) दृष्टिकोण की वकालत करेगा।
यहां से डिटेल में पढ़े :- Press Release: Press Information Bureau https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2309006®=48&lang=2


