Rajasthan NewsJaipur News

तख्तापलट से नहीं, चुनाव से जीता जाता है दिल: जयपुर में बोले बीजेपी नेता रोहन गुप्ता, विपक्ष पर कसा तंज

Rajasthan Politics News

जयपुर: Rajasthan Politics News में आज का सबसे बड़ा बयान बीजेपी नेता रोहन गुप्ता की तरफ से आया है। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगर विपक्षी दलों को पावर में आना है, तो उन्हें सही तरीके से चुनाव जीतकर आना चाहिए। तख्तापलट या शोर-शराबा करके कभी जनता का दिल नहीं जीता जा सकता।

चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश गलत

उन्होंने कहा कि हर किसी को विरोध करने का पूरा हक है, लेकिन जिस तरह से जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है, वह देश के लिए बिल्कुल सही नहीं है। नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ किया कि भारत में सरकार जनता के वोट से बनती है, यहां ऐसी राजनीति नहीं चलेगी।

गली-मोहल्ले को जंतर-मंतर बनाने की कोशिश (Rajasthan Politics News)

रोहन गुप्ता ने वकील प्रशांत भूषण के बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर गली-मोहल्ले को जंतर-मंतर बनाने की बात कहकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। जब विपक्ष को देश के लोकतंत्र और जनता के फैसले पर भरोसा ही नहीं है, तो वे चुनाव क्यों लड़ते हैं?

सबूत मांगो तो एक-दूसरे का मुंह देखते हैं

कांग्रेस और विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब विपक्ष किसी बड़ी संस्था पर आरोप लगाता है, तो उन्हें सबूत भी देना चाहिए। लेकिन जब सबूत मांगो, तो ये लोग एक-दूसरे का मुंह देखने लगते हैं।

विकास के दम पर बनता है माहौल

उन्होंने आगे कहा कि पंचायत चुनाव हों या कोई भी बड़ा चुनाव, जनता हमेशा विकास के कामों को देखकर ही वोट देती है। कांग्रेस में परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण ही जनता अब उनसे दूरी बना रही है।

पढ़े:- सीकर: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बोले प्रेम सिंह बाजोर, कहा- ‘इस बार भी सीकर में भाजपा का ही बनेगा जिला प्रमुख

Mahendra Singh

पिछले 2 वर्षों से ब्लॉगिंग, टेक न्यूज़, करंट अफेयर्स और ज़मीनी स्तर की लोकल न्यूज़ की दुनिया में सक्रिय रहकर, मैंने डिजिटल पत्रकारिता की हर नब्ज़ को गहराई से समझा है। वर्तमान में, मैं The Khabar Times का संचालन कर रहा हूँ, जहाँ मेरा मुख्य उद्देश्य तकनीकी हलचलों, समसामयिक मुद्दों और आपके इलाके की हर छोटी-बड़ी स्थानीय खबर को बिल्कुल सटीक, पारदर्शी और सरल अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button