Sikar Master Plan 2041 Cancelled: सरकार ने सीकर मास्टर प्लान-2041 किया निरस्त, अब साल 2047 के हिसाब से तैयार होगा नया प्लान

Sikar Master Plan 2041 Cancelled:- राजस्थान सरकार ने सीकर जिले के विकास को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पहले से चल रहे सीकर मास्टर प्लान प्रारूप-2041 को पूरी तरह निरस्त कर दिया है। अब शहर के आने वाले विकास और विस्तार को देखते हुए नया मास्टर प्लान-2047 तैयार किया जाएगा।
इस नए बदलाव के तहत सीकर के नगरीय क्षेत्र में 38 नए राजस्व गांवों को शामिल किया जाएगा, जिससे शहर का दायरा काफी बढ़ जाएगा।
क्यों लिया गया फैसला?
इससे पहले 18 फरवरी 2026 को इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की गई थी। पुराने मास्टर प्लान-2041 को लेकर जनता और जानकारों से आपत्तियां और सुझाव मांगने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, जिसके बाद सरकार ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस पुराने प्रारूप को रद्द कर अब सीधे 2047 के लिए नया प्लान बनाने का बड़ा कदम उठाया है।
सीकर शहर के लोगों और निवेशकों के लिए यह एक बहुत बड़ी अपडेट है, क्योंकि नए मास्टर प्लान में दायरा बढ़ने से कई नए इलाकों को शहरी विकास से जोड़ा जाएगा।




