Sikar News

सीकर सभापति रेस: कांग्रेस में 3 महिला चेहरों के बीच फंसा पेंच, जानिए कौन बन सकती है अगली सभापति!

द खबर टाइम्स, सीकर। सीकर नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शहर की अगली सभापति कौन बनेगी? 65 में से 38 वार्डों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन अनारक्षित महिला सीट होने के कारण सभापति पद की कुर्सी के लिए पार्टी के अंदर ही मुकाबला कड़ा हो गया है।

राजनीतिक गलियारों में इस समय तीन प्रमुख महिला पार्षदों के नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है (Sikar Sabhapati Election Candidates)

Sikar Sabhapati Election Candidates

Sikar Sabhapati Election Candidates:-

1. खतीजा बानो (वार्ड 16)

  • दावेदारी: चौथी बार पार्षद बनी हैं। इनके पति जीवण खां पूर्व में 2 बार सभापति रह चुके हैं।
  • मजबूत पक्ष: बड़ा अनुभव और वार्ड 16 से 1,422 वोटों की बड़ी जीत।
  • अड़चन: ‘परिवारवाद’ का ठप्पा रेस में रुकावट बन सकता है।

2. सूबेदौलत पंवार (वार्ड 19)

  • दावेदारी: चौथी बार पार्षद का चुनाव जीता है। इनके पति अब्दुल रज्जाक भी 2 बार पार्षद रह चुके हैं।
  • मजबूत पक्ष: लंबे समय का राजनीतिक अनुभव और वार्ड 19 से 637 वोटों से जीत।

3. किरण चौधरी (वार्ड 40)

  • दावेदारी: पहली बार चुनाव लड़ीं और जीत दर्ज की। पूर्व उपसभापति अशोक चौधरी के बेटे अनिल चौधरी की पत्नी हैं।
  • मजबूत पक्ष: युवा चेहरा और निष्पक्ष छवि। वार्ड 40 से 296 वोटों से जीत हासिल की।

तीनों दावेदारों के नतीजों का गणित (Quick View Table):

वार्डविजेता कांग्रेस निकटतम पतिद्वंदीवोट से जीत
16खतीजा बानोअनीता देवी भजपा1422
19सूबेदौलत पंवारअमीना (निर्दलीय)637
40किरण चौधरी स्नेह लता (भाजपा)296

आगे क्या?

बहुमत का आंकड़ा 33 था और कांग्रेस के पास 38 सीटें हैं, इसलिए बोर्ड बनना तय है। अब पार्षदों की आगामी बैठक में यह तय होगा कि ‘परिवारवाद’ के आरोपों से बचते हुए कांग्रेस खतीजा बानो पर दांव लगाती है या किसी नए विकल्प को आगे करती है।

यह खबर भी पढ़े:- 🚨 सावधान! PM मुद्रा योजना में ₹20 लाख लोन का मैसेज आया है? ₹3250 देने से पहले जानें सरकार का अलर्ट

Mahendra Singh

पिछले 2 वर्षों से ब्लॉगिंग, टेक न्यूज़, करंट अफेयर्स और ज़मीनी स्तर की लोकल न्यूज़ की दुनिया में सक्रिय रहकर, मैंने डिजिटल पत्रकारिता की हर नब्ज़ को गहराई से समझा है। वर्तमान में, मैं The Khabar Times का संचालन कर रहा हूँ, जहाँ मेरा मुख्य उद्देश्य तकनीकी हलचलों, समसामयिक मुद्दों और आपके इलाके की हर छोटी-बड़ी स्थानीय खबर को बिल्कुल सटीक, पारदर्शी और सरल अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button