शेखावाटी की हवेलियों पर बड़ा फैसला: पुरानी हवेली तोड़ने पर रोक, 662 हवेलियों का होगा जीर्णोद्धार
महेन्द्र सिंह • संवाददाता, द खबर टाइम्स | प्रकाशित: 24 अक्टूबर 2026

Shekhawati Haveli Restoration: राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए सरकार ने Shekhawati Haveli Restoration योजना के तहत बड़ा फैसला लिया है। शेखावाटी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी पुरानी हवेली को नहीं तोड़ा जाएगा।
राज्य सरकार विकास और विरासत को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान हवेलियों के अवैध निर्माण और तोड़-फोड़ के मामलों पर संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित जिला कलेक्टर्स को कड़े निर्देश दिए हैं। बिना पूर्व अनुमति हवेली तोड़ने पर अब पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
1100 हवेलियों की सूची तैयार, 662 का होगा जीर्णोद्धार
धरोहर संरक्षण के तहत पूरे शेखावाटी क्षेत्र में व्यापक सर्वे कराया गया है। इस Shekhawati Haveli Restoration अभियान के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
- कुल सर्वे सूची: क्षेत्र की लगभग 1100 हवेलियों की पहचान कर सूची तैयार की गई है।
- प्रथम चरण में कायाकल्प: इनमें से 662 हवेलियों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया है, जिनका Shekhawati Haveli Restoration कार्य जल्द शुरू होगा।
- प्रशासनिक पाबंदी: बिना जिला प्रशासन की लिखित अनुमति के पुरानी संरचना में बदलाव पर पूरी तरह से रोक।
प्रवासी राजस्थानियों से खास अपील
मुख्यमंत्री ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य महानगरों में रह रहे शेखावाटी के प्रवासियों से भी इस Shekhawati Haveli Restoration कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की भित्ति चित्रकारी और कलात्मक हवेलियाँ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं, जिन्हें बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
शेखावाटी के समग्र विकास का रोडमैप
सरकार केवल ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण ही नहीं, बल्कि पूरे शेखावाटी अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए मास्टर प्लान पर काम कर रही है। क्षेत्र में आधुनिक सड़कों के निर्माण, ऊर्जा, अनुसंधान, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण के सुधार के लिए योजनाबद्ध तरीके से बजट और नीतियाँ लागू की जा रही हैं।
Also read:- तख्तापलट से नहीं, चुनाव से जीता जाता है दिल: जयपुर में बोले बीजेपी नेता रोहन गुप्ता, विपक्ष पर कसा तंज




