Nagar Nigam Jaipur Election 2026: जयपुर नगर निगम चुनाव में सियासत गरमाई, अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार वैध घोषित
जयपुर। जयपुर की राजनीतिक गलियों में इन दिनों हलचल काफी तेज हो गई है। मौका है Nagar Nigam Jaipur Election 2026 का, जहाँ गुलाबी शहर की सरकार बनाने के लिए सियासी दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सरगर्मी अपने चरम पर है।

हाल ही में सामने आई प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है।
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नाम-निर्देशन पत्रों की बारीकी से हुई संवीक्षा (स्क्रूटनी) के बाद कुल 4 उम्मीदवारों के नामांकन बिल्कुल वैध पाए गए हैं।
आइए एक नजर डालते हैं कि इस हाई-वोल्टेज चुनावी दंगल में कौन-कौन आमने-सामने है:
- सुनीता गुप्ता मावर (इंडियन नेशनल कांग्रेस) – अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
- सुनील (भारतीय जनता पार्टी – BJP) – सामान्य वर्ग
- दशरथ अटल (निर्दलीय) – अनुसूचित जाति (SC)
- सुनीता (निर्दलीय) – सामान्य वर्ग
किसकी बनेगी सरकार? राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के दफ्तरों में धड़कनें तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवारों के बीच इस सीधी टक्कर में निर्दलीय ने मुकाबले को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है। अब हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि राजधानी जयपुर की इस बड़ी सियासी बाजी में ऊंट किस करवट बैठेगा और ताज किसके सिर सजेगा।
यह भी पढ़े:- सीकर नगर परिषद चुनाव: खतीजा बानो ने मारी बाजी, बीजेपी की कंचन को 17 वोटों से दी करारी शिकस्त




