सीकर में फिर बदला मौसम का मिजाज: झमाझम बारिश से उमस मिटी, लेकिन कटाई के मुहाने पर खड़े किसानों की बढ़ी धड़कनें
द खबर टाइम्स | सीकर Weather Updates शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आसमान में छाए घने काले बादलों के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही रिमझिम और तेज बारिश से आम जनता को भीषण गर्मी और उमस से तो बड़ी राहत मिली है, लेकिन खेतों में पसीने की कमाई काटने की तैयारी कर रहे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।

सीकर में बारिश:- फसल कटाई के वक्त बिन मौसम बरसात बनी आफत
सितंबर का यह समय खेतों में खरीफ की मुख्य फसलों जैसे बाजरा, मूंग, मोठ और ग्वार की कटाई और सुखाने का होता है।
- कटाई पर ब्रेक: बारिश के चलते खेतों में कटी पड़ी या पककर तैयार फसल के सड़ने और काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है।
- दाना खराब होने का डर: बाजरे के सिट्टे और मूंग की फलियों में पानी भरने से दाना कड़ा होने के बजाय अंकुरित होने का अंदेशा है, जिससे बाजार में किसानों को सही दाम नहीं मिल पाएंगे।
आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, स्थानीय चक्रवाती परिसंचरण और नमी के कारण जिले में अगले 24 से 48 घंटों तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि किसान कटी हुई फसलों को सुरक्षित तिरपाल से ढकें या ऊंचे स्थानों पर रखें।
यह भी पढ़े:- सीकर पिपराली रोड पर चला पीला पंजा: ओवरब्रिज के नीचे बनेगी 2-लेन सर्विस रोड, ड्रेनेज का रास्ता साफ




