TECH NEWS

“लॉन्च से पहले ही लीक हो गई Vivo V80 की कीमत! चौंक जाएंगे आप, फीचर्स भी हैं धमाकेदार”

The Khabar Times की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए Vivo के आगामी फ्लैगशिप फोन की भारतीय कीमत और दमदार फीचर्स, जो लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर छा गए हैं।

⚡ मुख्य बातें (Quick Overview)

  • लॉन्च डेट: Vivo V80 5G भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च।
  • कैमरा: ZEISS लेंस और 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा फोन।
  • लीक कीमत: बेस वेरिएंट की कीमत ₹62,999 से शुरू होने का दावा।
Vivo V80 Price Leak and Specs - The Khabar Times
The Khabar Times एक्सक्लूसिव

वीवो (Vivo) अपनी पॉपुलर ‘V Series’ की नेक्स्ट जेनरेशन को भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी का नया **Vivo V80 5G** फोन 6 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। अपनी कैमरा काबिलियत के लिए मशहूर इस सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन को पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और **ZEISS Lenses** के साथ लाया जाएगा। लेकिन बाजार में आने से पहले ही इस वीवो 5जी फोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है, जहाँ इसके सभी मोबाइल वेरिएंट्स का प्राइस सामने आ गया है।

Vivo V80: संभावित इंडिया प्राइस (लीक)

टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, वीवो वी80 तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा। लीक हुए प्राइस पॉइंट्स नीचे दिए गए हैं:

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹63,000 (लगभग)
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹70,000 (लगभग)
  • 8GB RAM + 512GB Storage – ₹80,000 (लगभग)

लीक की मानें तो Vivo V80 की कीमत तकरीबन 62,999 रुपये से शुरू होकर 79,999 रुपये तक जा सकती है। हालांकि, जब तक वीवो अपने नए फोन की कीमत ऑफिशियली अनाउंस नहीं कर देती, तब तक इस प्राइस को सिर्फ एक लीक ही माना जाएगा।

Vivo V80: दमदार स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

📸 कैमरा: ZEISS लेंस का कमाल

फोटोग्राफी के लिए वीवो वी80 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन **Sony LYTIA 700V OIS सेंसर** है, जो 3x Optical और 100x डिजिटल ज़ूम वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और तीसरे Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

📱 डिस्प्ले: 144Hz OLED स्क्रीन

वीवो वी80 5जी फोन को 6.58-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन OLED पैनल पर बनी है, जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और **5000nits लोकल पीक ब्राइटनेस** का सपोर्ट मिलेगा। अंधेरे में यह स्क्रीन 1nits तक की डीम ब्राइटनेस पर आ सकती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए ग्लास लेयर भी दी गई है।

🔋 बैटरी और परफॉरमेंस: 7200mAh और स्नैपड्रैगन चिप

Vivo V80 एक बड़ी बैटरी वाला 5G फोन बनकर आ रहा है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी **7200mAh बैटरी** लगाई गई है, जो कंपनी के दावे के अनुसार सिंगल चार्ज में तकरीबन 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें **90W FlashCharge** तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। ब्रांड के मुताबिक, Fast Charging Mode में यह सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 50% चार्ज कर सकती है।

यह फोन इंडिया में **OriginOS 7** पर लॉन्च होगा। लीक्स की मानें तो प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला **Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4** चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिल सकती है।

ZEISS लेंस और 7200mAh बैटरी वाले Vivo V80 को लेकर आपकी क्या राय है? क्या यह फोन OnePlus और Pixel को कड़ी टक्कर दे पाएगा? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और ऐसी ही ताजातरीन टेक खबरों के लिए The Khabar Times के साथ जुड़े रहें!

detils :- https://www.vivo.com/in/activity/v80-launch?utm_source=google_search&utm_medium=cpc_BYD&utm_campaign=brand_V80_core&utm_content=&utm_term=brandcore&gad_source=1&gad_campaignid=24244006482&gbraid=0AAAAADN1m9_BPj5jA2j6msXzZXG4davZt&gclid=CjwKCAjwoOjVBhArEiwAUwDakz73Vqmm8ZRS1IBZR-Z2P_4WBwUEzyOnl-J_WFR98yA5wYAegFeVpBoCYLgQAvD_BwE

यह भी पढ़े:- Lava Virat Curve 5G की भारत में आज से शुरू हुई सेल! ₹19,999 में दो डिस्प्ले और 6,000mAh की धमाकेदार बैटरी वाला फोन

Mahendra Singh

पिछले 2 वर्षों से ब्लॉगिंग, टेक न्यूज़, करंट अफेयर्स और ज़मीनी स्तर की लोकल न्यूज़ की दुनिया में सक्रिय रहकर, मैंने डिजिटल पत्रकारिता की हर नब्ज़ को गहराई से समझा है। वर्तमान में, मैं The Khabar Times का संचालन कर रहा हूँ, जहाँ मेरा मुख्य उद्देश्य तकनीकी हलचलों, समसामयिक मुद्दों और आपके इलाके की हर छोटी-बड़ी स्थानीय खबर को बिल्कुल सटीक, पारदर्शी और सरल अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button